राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष राम भान सिंह और राष्ट्रीय महासचिव राजकुमार गौथेले पर पार्टी की गोपनीयता भंग और पार्टी विरोधी गतिविधि में शामिल होने का आरोप

आगरा, फतेहाबाद,ऑल इंडिया भाईचारा पार्टी ने संगठनात्मक अनुशासन के तहत बड़ी कार्रवाई करते हुए अपने दो वरिष्ठ राष्ट्रीय पदाधिकारियों को तत्काल प्रभाव से पदमुक्त कर दिया है।

पार्टी के संस्थापक एवं राष्ट्रीय अध्यक्ष होतम भैया द्वारा जारी प्रेस रिपोर्ट पत्रांक संख्या: निष्कासित/1086/2026 दिनांक 27 सितंबर 2026 के अनुसार, राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष राम भान सिंह एवं राष्ट्रीय महासचिव व प्रशासन प्रभारी राजकुमार गौथेले द्वारा पार्टी की गोपनीयता को भंग करने और संगठन के विरुद्ध कार्य करने की भूमिका पाए जाने पर उन्हें तत्काल प्रभाव से सभी प्रकार की सदस्यताओं से पद मुक्त करते हुए हटाया जाता है।
बताया गया है कि 6 महीने पहले ही पार्टी के पदाधिकारी होने के बावजूद नव चेतना पार्टी में शामिल हुए थे और ऑल इंडिया भाईचारा पार्टी को अंदर ही अंदर कमजोर करने का कार्य कर रहे थे सूत्रों के हवाले से पता चला है कि पार्टी की विचारधारा की सौदा बाजी होटल रेडिसन दिल्ली में V I P पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष के साथ की गई थी जब खुलासा हुआ तो पता चला कि उनके पहले ही पद लेटर नव चेतना पार्टी द्वारा जारी किए गए हैं जबकि ऑल इंडिया भाईचारा पार्टी ने निर्वाचन आयोग में अधिकृत पदाधिकारी के रूप में उनकी जिम्मेदारी सौंपी थी

प्रेस रिपोर्ट में यह भी स्पष्ट किया गया है कि यदि पार्टी से संबंधित किसी भी प्रकार की भ्रामक जानकारी या अफवाह कोई व्यक्ति फैलाने का कार्य करता है, तो उसके खिलाफ पार्टी कानूनी कार्रवाई करने के लिए बाध्य होगी, जिसकी जिम्मेदारी स्वयं उस व्यक्ति की होगी।

पार्टी ने बताया कि यह निर्णय कोर कमेटी एवं राष्ट्रीय संरक्षक बाबा बालक दास के निर्देश पर लिया गया है।

रिपोर्ट, कृष्णा ओझा
एम डी न्यूज

2 views

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *