28 सितंबर 2026

सेवा संकल्प अभियान के ‘आंगन उत्सव’ में महिलाओं का सम्मान, आंगनवाड़ी केंद्रों पर हुए विविध आयोजन

रिपोर्टर प्रदीप पांडेय बदायूं

बदायूँ :- प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जनसेवा से राष्ट्रसेवा के 25 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में चलाए जा रहे ‘सेवा संकल्प अभियान’ के अंतर्गत आयोजित ‘आंगन उत्सव’ के जनपद के विभिन्न आंगनवाड़ी केंद्रों पर सेवा, सम्मान और जागरूकता से जुड़े कार्यक्रम आयोजित किए गए। इस दौरान आंगनवाड़ी कार्यकत्रियों एवं स्वयं सहायता समूह की बहनों का सम्मान किया गया।

साथ ही गोधभराई, अन्नप्राशन एवं बेबी शो जैसे कार्यक्रम आयोजित हुए।इसी क्रम में आंगनवाड़ी केंद्र गुलड़िया पर जिला उपाध्यक्ष सीमा राठौर एवं जिला कोषाध्यक्ष महिला मोर्चा सलौनी पाठक की उपस्थिति में कार्यक्रम आयोजित किया गया। आंगनवाड़ी केंद्र लखनपुर एवं आमगांव में ज्योतिसिना ने कार्यक्रम में सहभागिता कर महिलाओं एवं आंगनवाड़ी कार्यकत्रियों का सम्मान किया।

वहीं आंगनवाड़ी केंद्र आसफपुर में प्रवेश सिन्हा तथा आंगनवाड़ी केंद्र सखानू में छाया शर्मा की उपस्थिति में ‘आंगन उत्सव’ कार्यक्रम आयोजित हुआ।जिला उपाध्यक्ष सीमा राठौर ने कहा भाजपा सरकार महिला एवं बाल कल्याण को प्राथमिकता देते हुए पोषण और स्वास्थ्य से जुड़ी योजनाओं को प्रभावी रूप से आगे बढ़ा रही है।

आंगनवाड़ी बहनें इन योजनाओं को धरातल पर पहुंचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही हैं।जिला कोषाध्यक्ष महिला मोर्चा सलौनी पाठक ने कहा भाजपा सरकार के प्रयासों से महिलाओं को सम्मान के साथ आत्मनिर्भरता के अवसर मिल रहे हैं। स्वयं सहायता समूहों से जुड़ी बहनें ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मजबूत करने के साथ महिला सशक्तिकरण की नई मिसाल प्रस्तुत कर रही हैं।

0 views

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed