आगरा। लोकप्रिय राष्ट्रवादी पार्टी ने पढ़े-लिखे युवाओं के रोजगार के मुद्दे को लेकर महामहिम राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन भेजा। पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष राजेन्द्र कुमार प्रजापति ने ज्ञापन के माध्यम से कहा कि पढ़े-लिखे युवाओं के लिए रोजगार के पर्याप्त अवसर उपलब्ध कराना सरकार की जिम्मेदारी है।

ज्ञापन में उत्तर प्रदेश सरकार के उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक के युवाओं को ई-रिक्शा चलाने की सलाह देने संबंधी कथित बयान का उल्लेख करते हुए पार्टी ने आपत्ति जताई। पार्टी का कहना है कि उच्च शिक्षा प्राप्त करने वाले युवाओं के लिए स्थायी एवं सम्मानजनक रोजगार की व्यवस्था होनी चाहिए।

ज्ञापन में यह भी कहा गया कि देश में बड़ी संख्या में युवा बेरोजगारी की समस्या से जूझ रहे हैं। पार्टी ने सरकार से सरकारी विभागों में रिक्त पदों को भरने, रोजगार के अवसर बढ़ाने तथा युवाओं के लिए ठोस रोजगार नीति बनाने की मांग की।

पार्टी ने कहा कि युवाओं को ऐसे बयान देने के बजाय रोजगार उपलब्ध कराने की दिशा में ठोस कदम उठाए जाने चाहिए। ज्ञापन के माध्यम से सरकार से पढ़े-लिखे युवाओं के रोजगार को सुनिश्चित करने की मांग की गई।

ज्ञापन में राजेन्द्र कुमार प्रजापति, राजेख्र राय दीक्षित, अशोक कुमार, भक्ति शाक्य, सोहन प्रजापति, विष्णु आप, अंकित शुगर, नीतू हुने, आदित्य राजपूत, राजीव राठौर, विधान अध्यक्ष भर्थना, श्री किशन, सुभाष भदौरिया सहित अन्य पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं के नाम दर्ज हैं

2 views

By MD News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed