
गोण्डा- भारतीय किसान यूनियन टिकैत के जिला प्रचार मंत्री मस्तराम वर्मा द्वारा किसान जन जागरण पंचायत कैमी चौराहा विकासखंड मनकापुर में लगाया गया। जिसमें किसानों की विभिन्न समस्याओं पर चर्चा किया गया। जिसमें किसानो की मुख्य समस्या बजाज चीनी मिल द्वारा बकाया भुगतान ,ग्राम सभा कैमी में बना सामुदायिक शौचालय चालू कराने पर चर्चा, जिलाध्यक्ष बंश राज वर्मा ने कहा कि किसानों की समस्याओं और हक एवं अधिकार के लिए हमेशा लड़ाई लड़ी जाएगी। आपदा से किसानों की फसल बर्बाद हुई है , उसकी मुआवजा सरकार द्वारा अति शीघ्र दिया जाए।
इस मौके पर रोमन शुक्ला, सदानंद दुबे, वंश राज वर्मा जिला अध्यक्ष गोंडा, वंशराज पटेल ,विक्रम पटेल, नूर मोहम्मद ,शिवराम वर्मा ,चेतराम वर्मा, चेतराम वर्मा भंवरिया पारा मनकापुर सहित सैकड़ो लोग मौजूद रहे

