
मुजफ्फरनगर,, थाना मीरापुर। गांव भूम्मा के जंगल में तेंदुए की दस्तक की आशंका के चलते वन विभाग टीम ने जंगल में गश्त बढ़ाया क्षेत्र के गांव भूम्मा, नया गांव व खेड़ी सराय के जंगल में कई माह पहले किसानों द्वारा तेंदुआ देखा गया था। जंगल में तेंदुआ दिखाई देने की जानकारी पर वन विभाग की टीम ने तेंदुआ पकड़ने के लिए जंगल में दो पिंजरे भी लगाए थे लेकिन तेंदुए का कोई सुराग नही लगा था। वन विभाग टीम द्वारा उसी समय से जंगल में तेंदुए को पकड़ने के लिए गस्त किया जा रहा है। मंगलवार को भी गांव भूम्मा के जंगल में किसानों को तेंदुए की दस्तक की आशंका हुई तो उन्होंने मामले की जानकारी वन विभाग कर्मचारियों को दी। सूचना पर पहुंची वन विभाग टीम ने तेंदुए की जंगल में कई घंटे तलाश की लेकिन तेंदुए का कोई सुराग नहीं लग पाया। वन विभाग कर्मचारी लताफत का कहना है कि तेंदुआ इतने लंबे समय तक एक ही स्थान पर नहीं रहता है। वह कुछ समय बाद ही अपना स्थान बदल देता है। जंगल में तेंदुए को पकड़ने के लिए दो पिंजरे लगाए गए है और जंगल में गश्त और बढ़ा दिया गया है।
