महराजगंज। क्षेत्राधिकारी निचलौल रवींद्र कुमार सिंह थाना ठूठीबारी का आकस्मिक निरीक्षण किया गया। इस दौरान थाना परिसर की व्यवस्थाओं का जायजा लेते हुए विभिन्न महत्वपूर्ण बिंदुओं पर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।निरीक्षण के दौरान थाना परिसर में लगे सीसीटीवी कैमरों की सघन जांच की गई। जांच में सभी कैमरे क्रियाशील पाए गए।

क्षेत्राधिकारी ने सुरक्षा व्यवस्था को लेकर पुलिसकर्मियों को सतर्कता बनाए रखने के निर्देश दिए।इसके साथ ही महिला हेल्प डेस्क का भी निरीक्षण किया गया। महिला फरियादियों की शिकायतों को गंभीरता से सुनने तथा प्राप्त शिकायतों का समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए।

निरीक्षण के दौरान थाने में रखे माल मुकदमती वाहनों की नीलामी प्रक्रिया भी संपन्न कराई गई। क्षेत्राधिकारी ने थाना अभिलेखों एवं व्यवस्थाओं को दुरुस्त रखने तथा लंबित मामलों के निस्तारण में आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।क्षेत्राधिकारी ने पुलिसकर्मियों से कहा कि थाने पर आने वाले फरियादियों के साथ शालीनतापूर्ण व्यवहार करते हुए उनकी समस्याओं का प्राथमिकता के आधार पर समाधान किया जाए।

0 views

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed