
लखीमपुर खीरी। खीरी कस्बे के पक्का तालाब में बुधवार शाम एक युवक का शव मिलने से हड़कंप मच गया। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर उसकी पहचान कराई।
मृतक की पहचान अजय पुत्र मुन्ना, निवासी मोहल्ला श्यामलाल पुरवा, कस्बा खीरी, थाना खीरी के रूप में हुई। उसकी उम्र करीब 32 वर्ष बताई गई है। पुलिस के अनुसार, मृतक नशे का आदी था और राजगीर का काम करता था।
पुलिस ने शव का पंचायतनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेजने की कार्रवाई शुरू कर दी है। मौत के कारणों का पता पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही स्पष्ट हो सकेगा।
3 views
