
दवाई लेकर लौट रही महिला प्रधान की सड़क हादसे में दर्दनाक मौत
उचौलिया खीरी। उचौलिया थाना क्षेत्र के मोहउद्दीनपुर चौराहे के पास उस समय चीख पुकार मच गई जब एक बैटरी रिक्शे से भैंस के टकराने से महिला हाइवे पर गिर गई और पीछे से आ रहे तेज रफ्तार कंटेनर ने उसे कुचल जाने से हुई दर्दनाक मौत।
मिली विधिवत जानकारी के अनुसार उचौलिया थाना क्षेत्र के डबोरा ग्राम प्रधान साबित्री पत्नी स्व० रामचंद्र जो कि अपनी सुपौत्री स्वेता के साथ दवाई लेने जेबीगंज गई थी, कि वही से दवा लेकर ई रिक्शे से वापस आ रही थी कि मोहउद्दीनपुर चौराहे के पास हाइवे पर अचानक सामने आने से भैंस के आ जाने से ई रिक्शा उससे टकरा गया और उक्त महिला प्रधान रिक्शे से निचे गिर गई, अचानक लापरवाही व तेज रफ्तार पीछे से आ रहे कंटेनर ने उक्त वृद्ध महिला को कुचल दिया, महिला प्रधान की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई, चौराहे पर अफरा तफरी मच गई। तत्काल सूचना पाकर मौके पर पहुंची सेवा का जुनून की टीम व उचौलिया पुलिस, मदद में जुटी, सर्वप्रथम शव को हाइवे से किनारे करवाया गया उसके बाद हाइवे से कंटेनर को कटवाकर हाइवे क्लीयर करवाया गया। वही उचौलिया पुलिस द्वारा शव को शील कर उसका पंचनामा भरकर उसे पीएम हेतु पोस्टमार्टम हाउस लखीमपुर खीरी भेजा गया। और अग्रिम कार्यवाही में जुटी पुलिस।
