प्रेमचंद मित्र अभियान से युवाओं को साहित्य और संस्कार से जोड़ने का प्रयास

वाराणसी। प्रेमचंद मार्गदर्शन केंद्र ट्रस्ट की ओर से “प्रेमचंद मित्र” पहल के तहत साहित्यिक एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में प्रेमचंद के साहित्य, विचारों और उनकी वर्तमान प्रासंगिकता पर चर्चा की गई।


इस अवसर पर सुश्री कस्तूरी श्रीवास्तव को “प्रेमचंद मित्र” अभियान का मानद ब्रांड एंबेसडर नियुक्त किया गया। ट्रस्ट के संरक्षक डा. राम सुधार सिंह, प्रो. श्रद्धानंद, प्रकाश चन्द्र श्रीवास्तव एवं प्रधान ट्रस्टी राजीव गोंड ने उन्हें नियुक्ति-पत्र एवं अंगवस्त्रम प्रदान कर सम्मानित किया।
डा. राम सुधार सिंह ने कहा कि अभियान का उद्देश्य युवाओं और विद्यार्थियों को प्रेमचंद के साहित्य, संस्कार, संस्कृति, सामाजिक चेतना एवं मानवीय मूल्यों से जोड़ना है। प्रो. श्रद्धानंद ने कहा कि प्रेमचंद का साहित्य शिक्षा, मानवीयता और जीवन-मूल्यों की व्यापक दृष्टि प्रस्तुत करता है। कस्तूरी श्रीवास्तव ने नई पीढ़ी तक प्रेमचंद के साहित्य को पहुंचाने को सांस्कृतिक दायित्व बताया। ट्रस्ट ने आगामी दिनों में विद्यालयों, महाविद्यालयों और साहित्यिक मंचों के माध्यम से 10 हजार युवाओं को अभियान से जोड़ने की जानकारी दी। संचालन आयुषी दूबे ने तथा धन्यवाद प्रकाश चन्द्र श्रीवास्तव ने किया।

2 views

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *