रामपुर। शहर में इलेक्ट्रिक मोबिलिटी को बढ़ावा देने की दिशा में एक नई पहल के रूप में बरेली गेट पर एरिगेंटो ईवी स्कूटी शोरूम का भव्य उद्घाटन किया गया। यह नया शोरूम आप नेता फ़ैसल खान लाला के भाई मोहसिन ख़ान लाला द्वारा शुरू किया गया है। इस मौक़े पर मुख्य अतिथि के रूप में चीफ़ इमाम उत्तर प्रदेश, मौलाना उवैस ख़ान, मशहूर शायर अज़हर इनायती, मशहूर शायर शक़ील गौस तथा साजिद ख़ान लाला ने शोरूम का उद्घाटन किया। इस अवसर पर मौलाना उवैस ख़ान ने दुआ कर शोरूम और कारोबार की कामयाबी एवं बरकत के लिए शुभकामनाएँ दीं। उनकी दुआओं से यह ख़ुशनुमा मौक़ा और भी ख़ास बन गया।

इस मौक़े पर आप नेता फ़ैसल लाला ने कहा कि जहाँ एक ओर एथनाल मिक्स पेट्रोल की कीमतें आसमान छू रही हों तो दूसरी ओर एरिगेंटो ईवी स्कूटी के माध्यम से लोगों को किफ़ायती, आधुनिक और पर्यावरण के अनुकूल सफ़र का विकल्प बेहतरीन साबित होगा। इलेक्ट्रिक वाहनों की बढ़ती उपयोगिता को देखते हुए यह पहल शहर में स्वच्छ एवं स्मार्ट परिवहन को बढ़ावा देने की दिशा में एक कदम है।

इस अवसर पर परिवार के सदस्यों, रिश्तेदारों, मित्रों एवं शहर के गणमान्य लोगों ने शिरकत की।

रय्यान ख़ान
ज़िला प्रवक्ता आप

2 views

By MD News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *