
बरेली मे राष्ट्रीय स्वैछिक रक्त दान दिवस पर आई एम ए रक्त सेंटर के सौजन्य से एक रक्त दान शिविर का आयोजन किया गया। शिविर का शुभारंभ आई एम ए अध्यक्ष डॉ डी. पी. गंगवार ने किया । उन्होंने स्वयं रक्त दान भी किया और रक्तदान करने के फायदे भी बताये। उन्होंने बताया कि रक्तदान से शरीर में कोई कमजोरी नही होती, और ना ही कोई बीमारी होती है। रक्तदान करने से रक्तचाप नियंत्रण रहता है और शरीर में नया रक्त बनने से ऊर्जा बनी रहती है। रक्त सेंटर की निदेशक डॉ. अंजु उप्पल एवं मेडिकल ऑफिसर डॉ. जे.पी. सेठी, डॉ. पारुल प्रिया के मार्गदर्शन में रक्तदाताओं को रक्तदान के लिए प्रेरित किया गया। रक्तदाताओं को रक्तदान के लिए सम्मानित किया गया। इस शिविर में 133 रक्तदाताओं ने उत्साहित होकर रक्तदान किया। रक्तदान शिविर में रक्त सेंटर के स्टाफ मे फ़ौजिया अंसारी, सुशील कुमार, शिवओम शर्मा,सुधीर एस लाल विनोद,आदि ने रक्तदान किया, एवं अन्य स्टाफ मनोज शाक्य, देवेंद्र दुबे, ज्योति एस लाल, रविंद्र गंगवार, अतुल सिंह, दीपनारायन, शिवम, व अन्य ने सहयोग किया।
रिपोर्टर गौरव सक्सेना एम डी न्यूज़ बरेली

