रिपोर्टर कृष्णा प्रजापति रिपोर्ट एम डी न्यूज़ बहुआयामी समाचार
फतेहाबाद। थाना क्षेत्र के कछपुरा गांव में खेत पर नीम के पेड़ के नीचे चारपाई पर सो रहे हिस्ट्रीशीटर प्रेमवीर की धारदार हथियार से सिर पर वार कर हत्या कर दी गई।सुबह खेत पर पहुंचे ग्रामीण ने चारपाई पर खून से लथपथ शव पड़ा देखा तो गांव में सनसनी फैल गई। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का जायजा लिया।पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। हत्या के कारणों और वारदात में शामिल आरोपियों की तलाश के लिए पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।खेत में सो रहे व्यक्ति की हत्या की घटना से गांव में दहशत का माहौल है। पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।

1 view
