एमडी न्यूज राष्ट्रीय शिकायत निवारण अधिकारी – अजीत यादव

कानपुर नगर। ऑपरेशन विजय बुराइयों के खिलाफ जंग ने समाज की सबसे खतरनाक बुराई नशा को मानते हुए, नशा मुक्त भारत बनाने के संकल्प के तहत पहले देश के सबसे बड़े राज्य उत्तर प्रदेश को पूर्ण नशा मुक्त बनाने का ऐलान 15 अगस्त 2026 को किया था। जिसके तहत संगठन के प्रमुख राष्ट्रीय महासचिव वी.के. सिंह एडवोकेट, हाईकोर्ट इलाहाबाद द्वारा उत्तर प्रदेश सरकार व भारत सरकार को लगातार तीन मांग-पत्र भेजे गए थे, जिसमें 02 अक्टूबर 2026 तक उत्तर प्रदेश विधानसभा में प्रदेश को पूर्ण नशा मुक्त बनाने संबंधी विधेयक लाने की मांग की गई थी ,और विधेयक न लाने पर 20 नवंबर 2026 से प्रदेश और फिर देशव्यापी आंदोलन की चेतावनी दी गई थी। उक्त चेतावनी को संज्ञान में लेते हुए भारत सरकार के गृहमंत्री अमित शाह द्वारा नशा मुक्त भारत को लेकर सकारात्मक बयान दिया गया है। जिसमें 2029 तक नशा मुक्त भारत का लक्ष्य रखा गया है।ऑपरेशन विजय बुराइयों के खिलाफ जंग के राष्ट्रीय अध्यक्ष शिवमंगल सिंह (आई.पी.) ने इसे अपनी मुहिम की नैतिक जीत बताते हुए कहा कि हम सरकार की गंभीरता को परखने के लिए 02 अक्टूबर, गांधी जयंती को प्रस्तावित अपनी मुख्यालय प्रदेश स्तरीय बैठक को संशोधित करते हुए मंडल स्तरीय बैठकें मंडल प्रभारियों के नेतृत्व में करने का फैसला किया वही कानपुर मंडल की बैठक सिर्फ ऑपरेशन विजय मुख्यालय कानपुर में होगी जिसमें सिर्फ कानपुर मंडल के वरिष्ठ पदाधिकारी शामिल होंगे। साथ ही उन्होंने बताया कि संगठन ने भारत सरकार एवं उत्तर प्रदेश सरकार से इस संबंध में एक स्पष्ट कार्ययोजना और स्पष्टीकरण मांगा है। यदि तय समय में सरकार द्वारा नशा मुक्ति को लेकर ठोस रोडमैप पर जवाब नहीं मिलता है, तो संगठन की अगली बैठक अति शीघ्र ऑपरेशन विजय मुख्यालय कानपुर में आहूत कर 20 नवंबर से प्रस्तावित निर्णायक आंदोलन को सुनिश्चित रूप से प्रारंभ किया जाएगा।अंत में उन्होंने कहा कि ऑपरेशन विजय की नशा के खिलाफ लड़ाई सिर्फ नारा नहीं, बल्कि जमीनी कार्यवाही है। हमारे निर्णायक फैसले से उत्तर प्रदेश सरकार के साथ-साथ केंद्र सरकार भी जागी है और हम न सिर्फ उत्तर प्रदेश, बल्कि पूरे भारत से नशा का समूल नाश करके ही अपने आंदोलन को समाप्त करेंगे।

2 views

By MD News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *