नगर पंचायत जहानाबाद अध्यक्ष सै0 आबिद हसन एवं अधिशासी अधिकारी श्री पंकज सिंह ने महापुरुषों को श्रद्धापूर्वक किया नमन

नगर पंचायत जहानाबाद परिसर में आज राष्ट्रपिता महात्मा गांधी जी एवं भारत के पूर्व प्रधानमंत्री, ‘जय जवान-जय किसान’ के प्रणेता श्री लाल बहादुर शास्त्री जी की जयंती श्रद्धा एवं सम्मान के साथ मनाई गई। कार्यक्रम का शुभारंभ नगर पंचायत अध्यक्ष सै0 आबिद हसन एवं अधिशासी अधिकारी श्री पंकज सिंह जी द्वारा ध्वजारोहण के साथ किया गया।

इस अवसर पर महात्मा गांधी जी एवं लाल बहादुर शास्त्री जी के चित्र पर माल्यार्पण एवं पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी गई। उपस्थित लोगों ने दोनों महान विभूतियों के जीवन, संघर्ष, सादगी, सत्य, अहिंसा एवं राष्ट्रसेवा के आदर्शों को याद किया।

नगर पंचायत अध्यक्ष सै0 आबिद हसन ने कहा कि महात्मा गांधी जी ने सत्य और अहिंसा के मार्ग से देश को नई दिशा दी, वहीं लाल बहादुर शास्त्री जी ने सादगी, ईमानदारी और राष्ट्रसेवा की मिसाल कायम की। उनके आदर्श आज भी हम सभी के लिए प्रेरणादायी हैं।

नगर पंचायत अधिशासी अधिकारी श्री पंकज सिंह ने कहा कि इन महान विभूतियों के विचारों को अपने जीवन में अपनाना ही उनके प्रति सच्ची श्रद्धांजलि है।

कार्यक्रम में नगर पंचायत के अधिकारी, कर्मचारी एवं अन्य गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

2 views

By MD News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed