एमडी न्यूज़ बहुआयामी समाचार पत्र एवं न्यूज़ चैनल
लोकेशन रामपुर
ब्यूरो चीफ रफीउल्लाह खान की रिपोर्ट

स्मरण रहे कि आगामी 15 अक्टूबर से यूपीआई पर 0.4% का एमडीआर शुल्क लगाए जाने के विरोध में भारतीय उद्योग व्यापार मंडल ने अपनी मीटिंग में,जिसमें 18 राज्यों के प्रतिनिधियों ने भाग लिया था, सर्वसम्मति से तय किया था कि यूपीआई पर एमडीआर लगाए जाने का संगठन विरोध किया जायेगा और सभी प्रांतीय संगठन अपने-अपने प्रदेशों में 02 अक्टूबर के दिन से इस विरोध के कार्यक्रमों को शुरू करेंगेऔर देश के जनपद मुख्यालयो पर गांधी प्रतिमा पर माल्यार्पण कर विरोध कार्यक्रमों को आरंभ करेंगे और आज 2 अक्टूबर को नो यूपीआई डे के रूप में मनाएंगे आज के दिन यूपीआई के माध्यम से कोई लेनदेन नहीं करेंगे।


इसी क्रम में उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल द्वारा जनपद रामपुर में भी गांधी समाधि स्थित गांधी प्रतिमा पर माल्यार्पण कर आज दो अक्टूबर को नो यूपीआई दिवस के रूप में रखे जाने की घोषणा की और उपस्थित सभी पदाधिकारियों ने संकल्प लिया और एक आवाज़ में दोहराया कि आने वाले दिनों में भी जोभी कार्यक्रम नेतृत्व द्वारा घोषित किए गए हैं अथवा किए जाएंगे उनको भी रामपुर में पूरी ताकत से संपन्न किया जाएगा और यूपीआई को पहले की भांति शुल्क मुक्त बनाए रखे जाने के लिए पुरजोर आवाज़ बुलंद की जाएगी और की जाती रहेगी।
उ.प्र.उद्योग व्यापार मंडल समस्त व्यापारी भाइयों से अपील करता है 2 अक्टूबर यूपीआई लेन देन न करें और एमडीआर शुल्क वापसी के संघर्ष में अपना मजबूत योगदान दें।
साथ ही इस संघर्ष में व्यापारियों के साथ साथ ग्राहकों से भी सहयोग करने का अनुरोध है एमडीआर न तो सार्वजनिक हित में है और न ही व्यापारिक हित में।

शैलेन्द्र शर्मा शाहिद शम्सी शुएब मोहम्मद खा हारिस शम्सी प्रदीप खंडेलवाल राम गुप्ता बिलाल शमसी इमरान सलीम उज़ैर अहमद पुष्कर अग्रवाल वाजिद अली नजमी खा हरीश अरोरा जगन्नाथ चावला मुराद खां नीटू चौरसिया आदि मौजूद रहे।

2 views

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *