रिपोर्ट शाहनूर आलम प्रयागराज मंडल सहायक ब्यूरो प्रमुख फतेहपुर
MD NEWS बहुआयामी समाचार

फतेहपुर 2 अक्टूबर गांधी जयंती के अवसर पर मानव सेवा और सामाजिक सरोकारों के प्रति अपनी जिम्मेदारी निभाते हुए MD NEWS बहुआयामी समाचार के प्रयागराज मंडल वाइस ब्यूरो चीफ शाहनूर आलम ने इंडियन रेड क्रॉस सोसाइटी के माध्यम से आठवीं बार रक्तदान किया।
राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की जयंती के अवसर पर रक्तदान कर उन्होंने सेवा, समर्पण और मानवता का संदेश दिया। उनका यह प्रयास जरूरतमंद मरीजों की सहायता के साथ-साथ समाज में रक्तदान के प्रति जागरूकता बढ़ाने की दिशा में एक सराहनीय पहल है।
शाहनूर आलम का मानना है कि रक्तदान केवल एक सामाजिक कार्य नहीं, बल्कि किसी जरूरतमंद को जीवनदान देने का माध्यम है। एक यूनिट रक्त से जरूरत के अनुसार कई मरीजों को उपचार में सहायता मिल सकती है।
उन्होंने आमजन से अपील की कि सभी स्वस्थ एवं योग्य व्यक्ति रक्तदान के लिए आगे आएं और मानवता की सेवा में अपना योगदान दें।
महात्मा गांधी की जयंती पर मानवता के नाम संदेश
स्वच्छता, सेवा और सद्भाव के साथ रक्तदान को भी जनआंदोलन बनाएं
रक्तदान महादान
आपका एक कदम किसी की जिंदगी बचा सकता है

1 view

By MD News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *