रिपोर्टर प्रदीप पांडेय बदायूं

बदायूं ,शिक्षा, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस, कौशल विकास, कंप्यूटर शिक्षा, साइबर सुरक्षा एवं सामाजिक जागरूकता के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान के लिए SVH Group of Institutions, बदायूं के निदेशक Dinesh Kumar Singh को “India’s Best 100 Institute Award” से सम्मानित किया गया। मुंबई के प्रसिद्ध Kohinoor Continental Hotel, Andheri में आयोजित यह सम्मान समारोह Hello Digital India एवं DIRTP India द्वारा आयोजित किया गया।समारोह के मुख्य अतिथि एवं प्रसिद्ध मोटिवेशनल स्पीकर Sonu Sharma ने SVH group of institutions के डायरेक्टर : दिनेश सिंह यादव और मैनेजिंग डायरेक्टर ईशा मल्होत्रा को सम्मान प्रदान किया। इस अवसर पर SVH Institute of Technology एवं SVH Institute of Mass Communication, निकट Police Parade Ground, Braj Kuteer, Civil Lines, Budaun को हेलो डिजिटल इंडिया एवं DIRTP के सीईओ द्वारा excellence in education award 2026 के स्मृति-चिह्न, प्रमाण-पत्र एवं उपलब्धि सम्मान प्रदान किया गया। Hello Digital India एवं DIRTP के director Amjad Sathe तथा Motivational Speaker shashish Kumar Tiwari सहित अन्य अतिथि उपस्थित रहे। समारोह में देश के 16 राज्यों से प्रतिभागियों एवं संस्थानों ने सहभागिता की।आयोजकों ने SVH Group of Institutions के पिछले 14 वर्षों से शिक्षा, कौशल विकास, कंप्यूटर शिक्षा, साइबर जागरूकता एवं आधुनिक तकनीकी शिक्षा के क्षेत्र में किए जा रहे कार्यों की सराहना की। संस्थान द्वारा वर्तमान में Artificial Intelligence, Coding, Data Analysis, Cyber Security एवं Advanced Computer Education जैसे रोजगारपरक प्रशिक्षण पर विशेष जोर दिया जा रहा है।सम्मान प्राप्त करने के बाद Dinesh Singh Yadav ने अपने सफर की जानकारी देते हुए बताया कि शिक्षा पूरी करने के बाद उन्होंने बैंकिंग क्षेत्र में करियर बनाने के लिए तैयारी की और सफलता प्राप्त की। बाद में उन्होंने छोटे शहरों एवं ग्रामीण क्षेत्रों के उन विद्यार्थियों के लिए कार्य करने का निर्णय लिया, जिन्हें आधुनिक शिक्षा और तकनीकी प्रशिक्षण के पर्याप्त अवसर नहीं मिल पाते। इसी उद्देश्य से उन्होंने शिक्षा के क्षेत्र में कार्य शुरू किया। उन्होंने बताया कि उनके प्रयासों से 400 से अधिक विद्यार्थियों का विभिन्न सरकारी चयन प्रक्रियाओं में चयन हुआ है।उन्होंने कहा कि बदलते तकनीकी दौर में विद्यार्थियों को केवल पारंपरिक शिक्षा तक सीमित रखना पर्याप्त नहीं है। इसी सोच के साथ SVH Institute of Technology एवं SVH Institute of Mass Communication के माध्यम से AI, Cyber Security, Coding, Data Analysis एवं Advanced Computer Education जैसे क्षेत्रों में प्रशिक्षण दिया जा रहा है। संस्थान की ओर से समय-समय पर साइबर जागरूकता शिविर आयोजित कर विद्यार्थियों एवं आम नागरिकों को ऑनलाइन ठगी, साइबर अपराध और सुरक्षित डिजिटल व्यवहार के प्रति भी जागरूक किया जाता है।इस अवसर पर Sonu Sharma ने कहा कि किसी एक उपलब्धि को प्राप्त कर लेना सफलता का अंतिम पड़ाव नहीं है। व्यक्ति को अपने ज्ञान एवं अनुभव का लाभ समाज के अन्य लोगों तक पहुंचाते रहना चाहिए, जिससे व्यक्तिगत उपलब्धि के साथ समाज के विकास में भी योगदान बढ़े।Dinesh Singh Yadav ने युवाओं से केवल नौकरी की तलाश तक सीमित न रहने की अपील करते हुए कहा कि वे अपने कौशल, तकनीकी ज्ञान और AI जैसी आधुनिक तकनीकों को सीखकर आत्मनिर्भरता एवं उद्यमिता की दिशा में आगे बढ़ें। उन्होंने कहा कि युवा रोजगार प्राप्त करने के साथ-साथ रोजगार देने वाले भी बन सकते हैं।उन्होंने सम्मान के लिए Hello Digital India, DIRTP, Amjad Seth, Sonu Sharma, Ashish Kumar Tiwari एवं सभी सहयोगियों का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि SVH Institute of Technology एवं SVH Institute of Mass Communication के माध्यम से कंप्यूटर शिक्षा, कौशल विकास, AI का प्रयास आगे भी जारी रहेगा।

9 views

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *