जालौन। राष्ट्रपिता महात्मा गांधी व पूर्व लाल बहादुर शास्त्री का जन्म दिवस नगर व क्षेत्र में सभी सरकारी, गैर सरकारी शिक्षण संस्थानों व कार्यालयों में बड़े धूमधाम से मनाया गया। जिसमें प्रधानमंत्री द्वारा चलाए जा रहे स्वच्छ भारत अभियान के अंतर्गत विभिन्न स्थानों पर साफ सफाई कर लोगों को जागरूक भी किया गया।

गांधी जयंती पर नगर व क्षेत्र में सत्य व अहिंसा के पुजारी महात्मा गांधी के 157 वे जन्म दिन व लाल बहादुर शास्त्री के 121 वे जन्म दिन पर उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण कर ध्वजारोहण किया गया। तहसील परिसर में उपजिलाधिकारी राकेश कुमार सोनी , तहसीलदार अभिनव तिवारी ने ध्वजारोहण किया। कोतवाली परिसर में सीओ अजय कुमार सिंह , कोतवाली प्रभारी हरीशंकर चन्द ने ध्वजारोहण कर गांधी जयंती मनाई। नगर पालिका अध्यक्ष नेहा पुनीत मित्तल व ई ओ सुशील कुमार दोहरे की देखरेख में सफाई अभियान चलाया गया, तदोपरांत धवजारोहण कर गांधी जी की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया गया।

ब्लॉक परिसर में ब्लॉक प्रमुख रामराजा निरंजन ए डी ओ पंचायत महेंद्र सिंह ने गांधी जयंती के अवसर पर स्वच्छता अभियान चलाया। सेठ वीरेन्द्र कुमार स्नातकोत्तर महाविद्यालय में अध्यक्ष नितिन मित्तल, एमएलबी इंटर कॉलेज के संचालक भूपेश बाथम, महाराणा प्रताप साइंस एकेडमी के प्रबंधक मंगल सिंह चौहान, आनंदीवाई हर्षे सरस्वती बालिका विद्या मंदिर इंटर कालेज में प्रधानाचार्य सुनीता शर्मा, नेशनल पब्लिक स्कूल में प्रधानाचार्य जावेद अख्तर, बस स्टैंड पर स्थित गांधी स्मारक पर कांग्रेसियों ने नगर अध्यक्ष राजा भईया, विष्णु चतुर्वेदी के नेतृत्व में गांधी जी की मूर्ति पर माल्यार्पण किया तथा सरकारी व अर्द्ध सरकारी संस्थाओं में ध्वजारोहण कर छात्रों को गांधी जयंती के बारे में बताकर गांधी जी के स्वप्न स्वच्छ भारत के प्रति जागरूक किया गया।

2 views

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *