रिपोर्ट- पुनीत शुक्ला MD न्यूज़ हरदोई
.
हरदोई। गांधी जयंती के अवसर पर उत्तर प्रदेश श्रमजीवी पत्रकार यूनियन, जनपद हरदोई द्वारा 02 अक्टूबर 2026 को डिमांड दिवस मनाया गया। इस दौरान पत्रकारों की विभिन्न समस्याओं एवं प्रमुख मांगों को लेकर जिलाधिकारी के माध्यम से मुख्यमंत्री उत्तर प्रदेश सरकार को संबोधित ज्ञापन सौंपा गया।

ज्ञापन में प्रदेश में नए मीडिया आयोग के गठन, पत्रकारों की सुरक्षा के लिए राष्ट्रीय स्तर पर पत्रकार प्रोटेक्शन बिल लागू करने, निरस्त किए गए पत्रकार कानून के वैधानिक अधिकारों की बहाली तथा पत्रकारों की समस्याओं एवं हितों के लिए नए वेतन बोर्ड के गठन की मांग की गई।

यूनियन ने यह भी मांग रखी कि पत्रकारों के विरुद्ध बिना जांच के अपराध पंजीकृत न किया जाए और न ही तत्काल गिरफ्तारी की जाए। पत्रकारों से संबंधित मामलों में निष्पक्ष जांच के बाद नियमानुसार कार्रवाई किए जाने की मांग की गई।

ज्ञापन के माध्यम से मुख्यमंत्री से पत्रकारों की उक्त मांगों पर आवश्यक कार्रवाई किए जाने का अनुरोध किया गया। इस अवसर पर जिला अध्यक्ष रितेश मिश्रा, वीरेश शुक्ला, दिवाकर मिश्रा, हरिश्याम बाजपेई, मुकेश वर्मा, अजय त्रिपाठी, पूर्ण चंद गुप्ता, राजेश गुप्ता, संदीप शर्मा, गोपाल शुक्ला एवं सुनील यादव सहित अन्य पत्रकार मौजूद रहे।

0 views

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *