सरकारी योजना की जानकारी और समस्याओं के समाधान के लिए सेवा सेतु अभियान सेवा शिविर का आयोजन।

एम डी न्यूज़रिपोर्टर गौरव सक्सेना

बरेली मे लोंगो को सरकारी योजनाओं का लाभ लेने के लिए चक्कर न लगाने पड़ें, इसके लिए रविवार को गुद्दड़ बाग मंदिर बरेली में ‘सेवा सेतु अभियान-सरकार आपके द्वार’ सेवा शिविर लगाया गया। इस शिविर में अलग-अलग विभागों ने स्टॉल लगा कर लोगो को सरकार द्वारा जारी योजनाओं की जानकारी दी गई और मौके पर पात्र लोगों का पंजीकरण भी किया गया । जिलाधिकारी अविनाश सिंह ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि लोगों को योजनाओं की सही जानकारी दें, और उनकी समस्याओं का समाधान शिविर में ही करें, ताकि उन्हें अनावश्यक रूप से कार्यालयों के चक्कर न लगाने पड़ें।

इस शिविर में पिछड़ा वर्ग विभाग की शादी अनुदान योजना के तहत गरीब महिलाओं को 20 हजार रुपये की सहायता के स्वीकृति पत्र दिए गए। गर्भवती महिलाओं की गोदभराई और नवजात शिशुओं का अन्नप्राशन भी कराया गया। सेवा शिविर में राजस्व, ग्राम्य विकास, पंचायत, पूर्ति, समाज कल्याण, स्वास्थ्य, कृषि सहित विभिन्न विभागों द्वारा स्टॉल लगाए गए, जिनके माध्यम से आय, जाति एवं निवास प्रमाण-पत्र, पेंशन, आयुष्मान कार्ड, राशन कार्ड, किसान सम्मान निधि सहित विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं एवं सेवाओं से संबंधित सुविधाएं आमजन को उपलब्ध कराई गईं।

शिविर का उद्देश्य ग्रामीण क्षेत्रों में पात्र लाभार्थियों को सरकारी योजनाओं एवं सेवाओं का लाभ एक ही स्थान पर उपलब्ध कराते हुए उनकी समस्याओं का त्वरित एवं प्रभावी समाधान सुनिश्चित करना रहा। इस शिविर में वन मंत्री डॉ. अरुण कुमार, महापौर डॉ. उमेश गौतम और जिलाधिकारी अविनाश सिंह ने उद्घाटन कर स्टॉलों का जायजा लिया।रिपोर्टर गौरव सक्सेना एम डी न्यूज़ बरेली।

0 views

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *