नुकसान की भरपाई के लिए अन्नदाता उम्मीद में।
रामनगर बाराबंकी

बाराबंकी जिले की तहसील रामनगर के ब्लॉक सूरतगंज और रामनगर में तराई क्षेत्रों में बाढ़ की विभीषिका झेलने के बाद किसानों की बची धान की फसल लगातार तीन चार दिनों तक हुई मूसलाधार बारिश और तेज हवाओं के चलते धान की फसल खेतों में गिरकर अधिकतर बर्बाद हो गई हैं इस महंगाई में किसी तरह फसलों को तैयार करके किसान अपनी भाविश की जरूरतों का सपना देख रहा था।लेकिन प्राकृतिक प्रकोप से उसका सपना चकनाचूर हो गया।अब किसानों को सरकार द्वारा फसल क्षति के नुकसान के मुवावजे की उम्मीद है लेकिन अधिकतर ग्राम पंचायतों में कोई राजस्व कर्मी किसानों का हाल चाल भी नहीं लेने पहुंचा।जबकि उत्तर प्रदेश के मुख्य मंत्री योगी आदित्यनाथ जी का कहना है कि सर्वे कर किसानों को उचित मुवावजा दिलाया जाएगा।
तेज बहादुर शर्मा
मंडल ब्यूरो चीफ अयोध्या।
