गुब्बारों से सजा बदोसराय चौराहा।

रामनगर। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 25 वर्ष के सेवाकाल के अवसर पर गुजरात के वडनगर से वाराणसी के लिए निकली सेवा संकल्प यात्रा का रविवार को रामनगर विधानसभा क्षेत्र के बदोसराय चौराहे पर भव्य स्वागत किया गया। भाजपा नेता एवं समाजसेवी केपी तिवारी के नेतृत्व में सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने यात्रा में शामिल लोगों पर बुलडोजर से पुष्पवर्षा कर स्वागत किया।
यात्रा के साथ पहुंचे बाइक सवारों को फूल-मालाएं पहनाकर और अंगवस्त्र भेंट कर सम्मानित किया। स्वागत को लेकर बदोसराय चौराहे को भगवा रंग के कपड़ों और रंग-बिरंगे गुब्बारों से सजाया गया था। कार्यकर्ताओं ने भारत माता की जय और वंदे मातरम के नारे लगाकर माहौल को उत्साहपूर्ण बना दिया।
इस दौरान भाजपा नेता केपी तिवारी ने कहा कि सेवा संकल्प यात्रा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के संघर्ष, सेवा और संकल्प की भावना का प्रतीक है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से संगठन की मजबूती के लिए एकजुट होकर कार्य करने का आह्वान किया। आज भारत विकास आत्मनिर्भरता और जनकल्याण के क्षेत्र में लगातार आगे बढ़ रहा है, विकसित भारत के संकल्प को पूरा करने में प्रत्येक कार्यकर्ता और नागरिक की भूमिका महत्वपूर्ण है।
कार्यक्रम में एमएलसी अंगद कुमार सिंह पूर्व एमएलसी हरगोविंद सिंह, सिरौलीगौसपुर मंडल के महामंत्री अमित पांडेय, पूर्व मंडल अध्यक्ष संतोष पांडेय, जिला प्रतिनिधि प्रहलाद कनौजिया,प्रधान शिवा मिश्रा, रामू विकास मौर्य,रोहित सिंह, और अमरेंद्र सिंह बबलू समेत बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे।

रिपोर्ट तेज बहादुर शर्मा मंडल ब्यूरो चीफ अयोध्या।

3 views

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *