माधव जूनियर हाईस्कूल में जिला पावरलिफ्टिंग चैंपियनशिप का भव्य आयोजन

वाराणसी। वरुणापुरी कॉलोनी, फुलवरिया स्थित माधव जूनियर हाईस्कूल के प्रांगण में डिस्ट्रिक्ट पावरलिफ्टिंग चैंपियनशिप-2026 का भव्य आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में खिलाड़ियों ने उत्साहपूर्वक प्रतिभाग कर अपनी शक्ति और प्रतिभा का प्रदर्शन किया।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि चंदौली सांसद के प्रतिनिधि नवीन सिंह ‘बबलू’ रहे। विशिष्ट अतिथियों के रूप में आशुतोष सिंह (एमएलसी), अवधेश पाठक (पूर्व ब्लॉक प्रमुख, चिरईगांव), पूजा यादव, विष्णु शर्मा, शांतनु मिश्रा (कैंट थाना), संजू विश्वकर्मा, शिव सिंह, राजेंद्र प्रसाद वर्मा (प्रबंधक), सुशील शर्मा, वीरेंद्र मौर्य, सुनील गौड़, राकेश श्रीवास्तव, अभिनव श्रीवास्तव, अरुणाचल सिंह, वाल्मीकि यादव, सावन गोंड, राजेंद्र यादव, दिनेश यादव, सचाऊ यादव (पूर्व ग्राम प्रधान, फुलवरिया), रामाश्रय पटेल, राहुल कनौजिया, पिंटू सिंह, करीम अली, महेंद्र कुमार और विनय कुमार सहित बड़ी संख्या में गणमान्य लोग मौजूद रहे।
आयोजकों ने बताया कि चैंपियनशिप का उद्देश्य युवाओं में खेल भावना को बढ़ावा देने के साथ पावरलिफ्टिंग के प्रति रुचि पैदा करना और प्रतिभावान खिलाड़ियों को बेहतर मंच उपलब्ध कराना है। प्रतियोगिता के दौरान खिलाड़ियों के प्रदर्शन ने उपस्थित लोगों का उत्साह बढ़ाया।

8 views

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *