
रजनी ठाकुर बनीं उत्तराखंड महिला प्रकोष्ठ की प्रदेश अध्यक्ष
राष्ट्रीय युवा वाहिनी नेशनल वालंटियर भाजपा ने संगठन विस्तार के तहत सौंपी जिम्मेदारी
लखनऊ, राष्ट्रीय युवा वाहिनी नेशनल वालंटियर भाजपा ने संगठनात्मक विस्तार के क्रम में श्रीमती रजनी ठाकुर को उत्तराखंड महिला प्रकोष्ठ का प्रदेश अध्यक्ष नियुक्त किया है। संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष हिंदू देव प्रकाश शुक्ला ने उन्हें यह महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी।
संगठन की ओर से कहा गया कि श्रीमती रजनी ठाकुर संगठन के अनुशासन एवं सेवा भावना के अनुरूप कार्य करते हुए उत्तराखंड में महिला प्रकोष्ठ को मजबूत करने, महिला कार्यकर्ताओं को संगठन से जोड़ने तथा समाज सेवा एवं जनकल्याण के कार्यों को आगे बढ़ाने में सक्रिय भूमिका निभाएंगी।
राष्ट्रीय अध्यक्ष हिंदू देव प्रकाश शुक्ला ने विश्वास जताया कि रजनी ठाकुर के नेतृत्व में उत्तराखंड महिला प्रकोष्ठ की संगठनात्मक गतिविधियों को नई गति मिलेगी और जनसेवा के कार्यों का विस्तार होगा।
राष्ट्रीय युवा वाहिनी नेशनल वालंटियर भाजपा के संगठन परिवार ने रजनी ठाकुर को नई जिम्मेदारी के लिए हार्दिक बधाई एवं सफल कार्यकाल की शुभकामनाएं दीं।
