सामाजिक चिंतन एवं कार्ययोजना बैठक में समाज कल्याण की रणनीति पर मंथन

वाराणसी राजनेत फाउंडेशन के तत्वावधान में समाज कल्याण, जनकल्याणकारी योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन तथा संगठन की आगामी कार्ययोजना को लेकर ‘सामाजिक चिंतन एवं कार्ययोजना बैठक’ का आयोजन किया गया। बैठक में समाज के अंतिम पायदान पर खड़े लोगों तक सहायता पहुंचाने और सामाजिक सरोकारों को मजबूती देने पर विशेष जोर दिया गया।
बैठक में संस्था के मूल सिद्धांत ‘मानवता और सेवा’ को केंद्र में रखते हुए शिक्षा, स्वास्थ्य एवं सामाजिक जागरूकता के क्षेत्र में आगामी कार्यक्रमों की रूपरेखा पर चर्चा की गई। वक्ताओं ने कहा कि समाज में सकारात्मक बदलाव के लिए सामूहिक प्रयास, निरंतर संवाद और युवाओं की सक्रिय भागीदारी आवश्यक है।
संस्था के संस्थापक एवं संरक्षक बाबा दीपक कुमार पंडित, अध्यक्ष एडवोकेट कन्हैया एवं अन्य वरिष्ठ सदस्यों के मार्गदर्शन में आगामी माह की कार्ययोजना तैयार की गई। बैठक में अधिक से अधिक युवाओं एवं कर्मठ कार्यकर्ताओं को संगठन से जोड़कर सेवा कार्यों को विस्तार देने का निर्णय लिया गया।
कार्यक्रम के अंत में संस्था के उद्देश्य एवं प्रतीक-चिह्न से सुसज्जित मोमेंटो भेंट कर उपस्थित सदस्यों को सम्मानित किया गया। इस दौरान सदस्यों ने राजनेत फाउंडेशन के सामाजिक एवं जनकल्याणकारी अभियानों में सक्रिय योगदान देने का संकल्प लिया। कार्यक्रम में संगठन के पदाधिकारियों, सदस्यों एवं स्थानीय नागरिकों की उपस्थिति रही।

5 views

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *