चोरी के मोबाइल के साथ 21 वर्षीय युवक गिरफ्तार, 25 हजार का फोन बरामद

वाराणसी। जीआरपी कैंट वाराणसी पुलिस ने चेकिंग और गश्त के दौरान चोरी के मोबाइल फोन के साथ एक युवक को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपी की पहचान अजय कुमार पुत्र लक्ष्मण राम, निवासी अमदी पोखर, थाना मोहद्दीनगर, बिहार, उम्र 21 वर्ष के रूप में हुई है।
जीआरपी कैंट पुलिस के अनुसार 4 अक्टूबर 2026 को पुलिस टीम रेलवे स्टेशन परिसर में गश्त एवं संदिग्ध व्यक्तियों की चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान सिग्नल ऑफिस की ओर प्रथम टिकट घर के पास दक्षिण दिशा में नीम के पेड़ के नीचे एक संदिग्ध युवक दिखाई दिया। पुलिस ने पूछताछ एवं तलाशी ली तो उसके कब्जे से वीवो कंपनी का 5जी मोबाइल फोन, ब्लैक कलर बरामद हुआ।
मोबाइल की जांच करने पर उसमें सिम कार्ड नहीं लगा था। जांच में मोबाइल के IMEI नंबर 866164061945835 और 866164061945827 पाए गए। पुलिस के मुताबिक बरामद मोबाइल थाना जीआरपी कैंट वाराणसी में दर्ज मु0अ0सं0 23/2026, धारा 305(C) बीएनएस से संबंधित चोरी का पाया गया। इसके बाद मुकदमे में धारा 317(2) बीएनएस की बढ़ोतरी की गई।
पुलिस ने बरामद मोबाइल की अनुमानित कीमत 25 हजार रुपये बताई है। गिरफ्तारी एवं बरामदगी के संबंध में आवश्यक विधिक कार्रवाई पूरी कर आरोपी को न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया जा रहा है।
कार्रवाई करने वाली टीम में प्रभारी निरीक्षक रजोल नागर, उपनिरीक्षक रामानंद, चौकी प्रभारी नारायण शुक्ला, हेड कांस्टेबल बोधकर, कांस्टेबल उमाकांत यादव, इंद्रजीत, दिग्विजय, सीआईबी/आरपीएफ के कांस्टेबल सतीश यादव तथा आरपीएफ के कांस्टेबल वीरेंद्र शामिल रहे।

2 views

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *