रिपोर्ट-रफीउल्लाह खान

मिलक/रामपुर। आगामी शिक्षक चुनाव के मद्देनजर भारतीय जनता पार्टी द्वारा चुनावी तैयारियों को गति देने के उद्देश्य से मिलक विधानसभा क्षेत्र में महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक में भाजपा जिला महामंत्री एवं मिलक विधानसभा के चुनाव प्रभारी अर्जुन रस्तोगी ने आगामी चुनाव को लेकर संगठनात्मक तैयारियों एवं रणनीति पर विस्तार से चर्चा की।

बैठक के दौरान मिलक तहसील एवं शाहबाद तहसील क्षेत्र में शिक्षक मतदाताओं के बीच संपर्क, संगठनात्मक समन्वय तथा चुनावी अभियान की रूपरेखा तैयार की गई। साथ ही विधानसभा स्तर पर गठित चुनाव संचालन समिति के पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं के साथ जिम्मेदारियों को लेकर विस्तृत विचार-विमर्श किया गया।

अर्जुन रस्तोगी ने कहा कि आगामी शिक्षक चुनाव संगठन के लिए महत्वपूर्ण है। प्रत्येक कार्यकर्ता को अपनी जिम्मेदारी पूरी निष्ठा एवं सक्रियता के साथ निभाते हुए शिक्षक मतदाताओं से निरंतर संपर्क स्थापित करना होगा। उन्होंने कहा कि मिलक विधानसभा के दोनों तहसील क्षेत्रों में प्रभावी जनसंपर्क एवं बेहतर समन्वय के साथ चुनावी अभियान को आगे बढ़ाया जाएगा।

बैठक में चुनाव संचालन समिति के सदस्यों को क्षेत्रवार जिम्मेदारियां सौंपने, मतदाता संपर्क अभियान को मजबूत करने तथा आगामी कार्यक्रमों की रूपरेखा पर भी चर्चा की गई। कार्यकर्ताओं से आह्वान किया गया कि वे आपसी समन्वय के साथ पूरी ऊर्जा से चुनावी तैयारियों में जुटें।

बैठक में मिलक विधानसभा के संयोजक आशीष गंगवार, सहसंयोजक संजय चौधरी, फूल चला अध्यक्ष सुभाष भटनागर, सुरेश बाबू गुप्ता, नरेंद्र सिंह, ममता अत्री, ऋषि पांडे, नरेंद्र गंगवार, शुभम गंगवार, अमित चंद्रवंशी, अर्पित वशिष्ठ, नन्हे राम पांडे, मनोज पांडे, देवेंद्र राजपाल, प्रदीप कुमार, सुशील दिवाकर, मोर सिंह पटेल, शांति स्वरूप गंगवार, भाजपा के वरिष्ठ पदाधिकारी, चुनाव संचालन समिति के सदस्य एवं संबंधित कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

3 views

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *