जिला संवाददाता कृष्णानंद वर्मा एमडी न्यूज़

जैदपुर/बाराबंकी। पति-पत्नी के बीच आपसी अनबन और घरेलू विवाद के चलते मायके गई महिला को मिशन शक्ति टीम ने काउंसलिंग के जरिए फिर से पति के साथ रहने के लिए राजी करा दिया। दोनों पक्षों ने आपसी समझौता कर दांपत्य जीवन साथ निभाने का भरोसा दिलाया।


कोतवाली जैदपुर के महिला मिशन शक्ति केंद्र में रविवार को आकाश वर्मा पुत्र दिनेश वर्मा की ओर से प्रार्थना पत्र दिया गया था। बताया गया कि पति-पत्नी के बीच कहासुनी और घरेलू विवाद के बाद पत्नी गुड़िया अपने पिता के साथ मायके चली गई थी और वहीं रह रही थी।
मामले को गंभीरता से लेते हुए SHO संतोष सिंह के नेतृत्व में मिशन शक्ति टीम प्रभारी एसएसआई सुरेश गुप्ता, कांस्टेबल पंकज सिंह, महिला कांस्टेबल रजनी शाक्य और महिला कांस्टेबल प्रिंसी ने दोनों पक्षों की काउंसलिंग की। काफी देर तक समझाने के बाद पति आकाश वर्मा पत्नी को अपने साथ ले जाने के लिए तैयार हो गया।
दोनों पक्षों ने लिखित समझौता करते हुए पति-पत्नी के रूप में साथ रहने और एक-दूसरे की जिम्मेदारियां निभाने का वादा किया। इसके बाद महिला ने मिशन शक्ति टीम के प्रति आभार जताया।

3 views

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *