जिला संवाददाता कृष्णानंद वर्मा एमडी न्यूज़।

सिरौली गौसपुर/बाराबंकी। सोशल मीडिया पर अपनी पहचान बनाने और कंटेंट के जरिए कमाई का सपना देख रहे क्रिएटर्स के लिए ग्राम पंचायत शहरी में आयोजित ‘संडे क्रिएटर समाधान दिवस’ मार्गदर्शन का मंच बन रहा है। रविवार को आयोजित चौथे समाधान दिवस में महिला एवं पुरुष क्रिएटर्स की बड़ी संख्या में मौजूदगी रही।

कार्यक्रम में क्रिएटर्स ने वीडियो बनाने, कंटेंट को बेहतर तरीके से प्रस्तुत करने, सोशल मीडिया पर वीडियो अपलोड करने तथा अधिक से अधिक फॉलोअर्स बढ़ाने से जुड़ी अपनी समस्याएं रखीं। आयोजक मुकेश उर्फ विकास बाबा ने क्रिएटर्स को इन समस्याओं के समाधान के साथ सोशल मीडिया पर बेहतर काम करने के उपयोगी टिप्स दिए।

हर सप्ताह निशुल्क समाधान की पहल

आयोजक ने कहा कि सोशल मीडिया के क्षेत्र में आगे बढ़ने की कोशिश कर रहे लोगों को तकनीकी जानकारी और सही मार्गदर्शन उपलब्ध कराना इस पहल का उद्देश्य है। भविष्य में प्रत्येक सप्ताह निशुल्क ‘क्रिएटर समाधान दिवस’ आयोजित किए जाने की योजना है, ताकि क्रिएटर्स को आने वाली समस्याओं का समाधान एक ही मंच पर मिल सके।कार्यक्रम में , सतीश पत्रकार, दिग्विजय पत्रकार, रमाकांत, अमर बहादुर और रजित , दयाशंकर, देवा कश्यप सहित अन्य लोग मौजूद रहे। क्रिएटर्स ने आयोजन को उपयोगी बताते हुए मिले मार्गदर्शन पर संतोष जताया।स्थानीय स्तर पर सोशल मीडिया क्रिएटर्स के लिए शुरू की गई यह पहल अब एक अलग तरह की ‘क्रिएटर पाठशाला’ के रूप में पहचान बनाने की ओर बढ़ रही है।

2 views

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *