एम डी न्यूज़ चैनल मुजफ्फरनगर से रूखशीद अहमद की रिपोर्ट।

मुजफ्फरनगर। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक मुजफ्फरनगर सूरज कुमार राय के व क्षेत्राधिकारी नई मण्डी राजू कुमार साव एंव थाना नई मण्डी प्रभारी आनन्द देव मिश्र के कुशल नेतृत्व मे दिनांक 07.10.2026 को थाना नई मण्डी पुलिस टीम ने मुखबिर की सूचना पर होटल रोज ईन के सामने खाली पड़े प्लाट से एक्सपायरी दवाइयों के रेपर बदलकर उन पर नई एक्सपायरी डेट एवं नया रेट अंकित कर पुरानी दवा को नई दवा के रूप में बेचने वाले 02 अभियुक्त शादाब पुत्र मौहम्मद इकबाल, निवासी मदीना कालोनी , व सुहैल पुत्र फरहत, निवासी मल्हूपुरा थाना सिविल लाइन जनपद मुज़फ्फरनगर,को गिरफ्तार किया गया।

गिरफ्तार किये गए अभियुक्तों के कब्जे से 154 शीशी 100 एमएल OMDYL COUGH SYRUP, 04 शीटों पर कुल 63 रैपर तथा 02 खाली शीट (बिना रैपर) बरामद की गयी। अभियुक्त खाडी देशों मे जिसे सऊदी अरब, ईरान, ईराक, कुवैत,ओमान, बहरीन, आदि देशों मे बडे मुनाफे से बेचते थे।अभियुक्तों के खिलाफ मुकदमा पंजीकृत कर अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है।

3 views

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed