बिनावर : जनपद बदायूं में प्रति वर्ष की भाँति इस वर्ष भी स्वतंत्रता दिवस अवार्ड- 2022 के प्रथम पुरस्कार पर युवा पत्रकार शिवेंद्र यादव ने अपनी काबलियत से जीत हासिल की । आपको बताते चलें जनपद बदायूं के थाना बिनावर क्षेत्र के एक छोटे से गांव नदौलिया निवासी शिवेंद्र यादव पत्रकारिता के क्षेत्र में लगभग 10 साल से काम कर रहे हैं और वर्तमान में (दैनिक मीडिया फॉर यू) में क्राइम संवाददाता के पद पर कार्यरत हैं जिनको दैनिक मीडिया फॉर यू के संपादक नीरज कुमार गुप्ता जी गाज़ियाबाद द्वारा भेजी गई शील्ड से दिनाँक 01 अक्टूबर दिन शनिवार को विकास खण्ड कार्यालय सालारपुर की ब्लाक प्रमुख विचित्रा देबी पटेल के पति अनेक पाल सिंह पटेल एवं आकाश बाबू सक्सेना के द्वारा शील्ड प्रदान कर सम्मानित किया गया । सम्मान समारोह में सालारपुर ब्लाक प्रमुख पति अनेक पाल सिंह पटेल सहित तमाम गणमान्य लोग उपस्थित रहे नन्द किशोर चौहान नन्दू भइया (समाज सेवी) सहित क्षेत्र की समस्त जनता ने उन्हें बधाई एवं शुभकामनाएं देते हुए उनके उज्जवल भविष्य की कामना की ।

✍️ ब्यूरो रिपोर्ट आलोक मालपाणी (बरेली मंडल) 9058426315

0 views

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed