एमडी न्यूज ब्यूरों गोण्डा- अजीत यादव

गोण्डा।  भारतीय किसान यूनियन टिकैत (भारत का किसान संगठन )की मासिक बैठक ब्लॉक अध्यक्ष बछराज  वर्मा के नेतृत्व में विकासखंड पंडरी  कृपाल के प्रांगण में संपन्न हुआ। जिसमें किसानो की विभिन्न समस्याओं संबंधित  मांग पत्र खंड विकास अधिकारी पंडरी कृपाल को  सौपा। ब्लॉक अध्यक्ष ने अपनी मांग पत्र में लिखा भारी बारिश के कारण मच्छर जनित रोग तेजी से फैल रहा है ,दवा छिड़वाकर रोक लगाया जाए ,ग्राम सभा रमवापुर में तैनात सफाई कर्मी न तो सफाई करते हैं और न ग्रामसभा में उपस्थित रहते हैं उचित कार्यवाही की जाए, ग्राम सभा पिपरा भिटौरा से सोनभरिया मार्ग पर अत्यधिक जल भराव होने के कारण आवागमन बाधित है ,जल निकासी की व्यवस्था कराई जाए, विकासखंड  पंडरी कृपाल के   समस्त ग्राम सभा के खराब इंडिया मार्का   हैंडपंप सही कराया जाए, सामुदायिक शौचालय को चालू कराया जाए । इस कार्यक्रम के बारे में भारतीय किसान यूनियन टिकट गोंडा के जिला अध्यक्ष बंसराज वर्मा ने एमडी न्यूज़  को बताया की 10 अक्टूबर 2026 दिन शनिवार को राष्ट्रीय नेतृत्व के आवाहन पर जिला कलेक्टर परिसर के टीन  शेड  के नीचे माननीय राष्ट्रपति महोदया के नाम संबोधित ज्ञापन दिया जाएगा। कार्यक्रम में  सुबह 11:00 बजे अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर अपनी एक जुटता और ताकत का परिचय दें । समस्त पदाधिकारियों ब्लॉक अध्यक्षों ,तहसील अध्यक्षों एवं क्षेत्र के समस्त किसान भाइयों से अनुरोध है कि कार्यक्रम की सूचना के अनुसार समय से पहुंचे। जिसमें मुख्य रूप से ब्लॉक अध्यक्ष पंडरी कृपाल बछराज  वर्मा, गुड्डू यादव तहसील अध्यक्ष गोंडा सदर, विक्रम पटेल, राम हिमाचल वर्मा, खेमराज वर्मा ,शिव  राम ,वंशराज पटेल सहित दर्जनों लोग मौजूद रहे।
2 views

By MD News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed