एमडी न्यूज राष्ट्रीय शिकायत निवारण अधिकारी- अजीत यादव

गोंडा। आगामी त्योहार दुर्गा पूजा/दशहरा के संबंध में थाना क्षेत्र में स्थापित होने वाली दुर्गा प्रतिमा आयोजकों, रामलीला कमेटी, ग्राम प्रधान, संभ्रांत व्यक्ति, डीजे मालिक/संचालक तथा विद्युत विभाग के अधिकारियों के साथ पीस कमेटी की मीटिंग की गई।शुक्रवार को मोतीगंज थाना परिसर में बैठक थानाध्यक्ष तेज नारायण गुप्ता की अध्यक्षता में आयोजित हुई। बैठक में सभी धर्मों के धर्मगुरु और संभ्रांत नागरिक मौजूद रहे। सभी को शासन एवं उच्चाधिकारियों के आदेश-निर्देशों से अवगत कराया गया और शांतिपूर्ण ढंग से त्योहार संपन्न कराने की अपील की गई।
थानाध्यक्ष ने कहा कि यदि कोई भी व्यक्ति धार्मिक भावनाएं भड़काने या दुष्प्रचार का प्रयास करेगा तो उसके विरुद्ध कड़ी वैधानिक कार्रवाई की जाएगी। किसी भी प्रकार की अफवाह पर ध्यान न दें, समस्या होने पर तुरंत पुलिस को सूचना दें। सोशल मीडिया पर ऐसी पोस्ट न करें जिससे माहौल बिगड़े। उन्होंने निर्देश दिया कि सभी पंडालों के पास पर्याप्त पानी की व्यवस्था हो, विसर्जन के दौरान नाबालिग बच्चों को न ले जाया जाए, यह आयोजक सुनिश्चित करें। डीजे संचालकों से ध्वनि गति सामान्य रखने की अपील की गई।

1 view

By MD News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed