मुज़फ्फरनगर। जनपद मुज़फ्फरनगर के थाना फुगाना क्षेत्र के गांव जोगियाखेड़ा में CJP के प्रस्तावित धरना-प्रदर्शन को लेकर पुलिस प्रशासन ने ग्रामीणों से संपर्क कर शांति एवं कानून व्यवस्था बनाए रखने की अपील की। थाना फुगाना पर तैनात चौकी इंचार्ज डूंगर सिंह एवं उपनिरीक्षक कोशैद्र तोमर गांव पहुंचे और ग्रामीणों से बातचीत की।

ग्राम प्रधान का बयान भी आया सामने

ग्रामीणों से बातचीत के दौरान गांव के प्रधान ने अपना पक्ष रखते हुए कहा कि CJP की ओर से जो आदेश या निर्देश मिलेगा, उसी के अनुसार आगे का निर्णय लिया जाएगा। मुज़फ्फरनगर जाने को लेकर भी ग्रामीणों के बीच चर्चा का विषय सामने आया।

वहीं, पुलिस अधिकारियों ने ग्रामीणों से आपसी भाईचारा बनाए रखने, अफवाहों से दूर रहने और किसी भी प्रकार की अव्यवस्था से बचने की अपील की। पुलिस ने कहा कि क्षेत्र में शांति एवं कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए सभी लोग प्रशासन का सहयोग करें।

अब देखना होगा कि CJP की ओर से क्या निर्देश दिए जाते हैं और उसके बाद ग्रामीण क्या निर्णय लेते हैं। फिलहाल पुलिस ग्रामीणों से संवाद कर शांति व्यवस्था बनाए रखने की अपील कर रही है।

2 views

By MD News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed