सहसवान : ट्रेक्टर ट्राली और केंटर की आमने सामने से जबर्दस्त भिड़ंत हो गई । गुरुवार की देर शाम करीब साढ़े सात बजे दिल्ली मेरठ राजमार्ग पर मो0 शहवाजपुर कब्रिस्तान के पास रोंग साइड सहसवान की से जा रहे ट्रेक्टर ट्राली और बदायू की ओर से आ रही डीसीएम केंटर मे आमने सामने से भिड़ंत हो गई । टक्कर इतनी जबर्दस्त थी दोनों वाहनो के परखचचे उड़ गए । मौके से ट्रेक्टर चालक फरार हो गया । सूचना मिलते ही सीओ चन्द्र्पाल सिंह पुलिस बल के साथ घटना स्थल पर पहुँच गए और पुलिस कर्मियों की मद्द से डीसीएम केंटर के केबिन मे फसे चालक को निकाला गभीर रूप से घायल चालक को तुरंत इलाज के लिए अस्पताल भेजा जहां उसकी हालत गभीर बताई जा रही है । यतायात को सुचारू रूप से चालू कराने के लिए सीओ चन्द्रपाल सिंह करीब दर्जनभर पुलिस कर्मियों के साथ जेसीबी की सहायता से क्षतिग्रस्त वाहनो को रोड हटवा रहे थे । इसी दोरान बदायूं की ओर से आ रही तेज रफ्तार रोडवेज ने एक साइड मे खड़े पुलिस कर्मियों को चालक देख नहीं सका और रोडवेज उनकी ओर दोड़ा दी रोडवेज अपनी ओर आता देख पुलिस कर्मियों ने कब्रिस्तान मे कूद कर अपनी जान बचाई रोडवेज बैठी सवारियों की चीखपुकार से चालक ने बस को रोका तब कहीं जाकर पुलिस ने चेन की सांस ली । खबर लिखे जाने तक ट्रेक्टर चालक पता नहीं चल सका था ।

✍️ ब्यूरो रिपोर्ट आलोक मालपाणी (बरेली मंडल) 9058426315

0 views

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *