पाली (हरदोई)- शुक्रवार को पाली नगर में चल रहे श्री रामलीला महोत्सव में भगवान श्री कृष्ण की रसमई लीला रासलीला का शुभारंभ हो गया जिसके प्रथम दिवस पर कार्यक्रम का शुभारंभ चैयरमैन दीपा अवस्थी व डॉक्टर सोम शेखर दीक्षित ने संयुक्त रूप से फीता काट कर किया उसके उपरांत कमलाकांत बाजपेयी व सहयोगियों ने भगवान श्री कृष्ण का प्रथम पूजन किया । वृंदावन धाम से चलकर आये कलाकारों द्वारा श्री कृष्ण रासलीला का मंचन देख वहाँ पर मौजूद भगवान श्री कृष्ण की भक्ति में डूब गए। मंडली द्वारा प्रथम दिवस पर श्री कृष्ण के महारास का दर्शन करवाया गया जिसे देख बहां पर मौजूद दर्शक भाव विभोर हो उठे।

रिपोर्ट रामू बाजपेई

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *