रिपोर्टर कौशल थाना मनकापुर जिला गोंडा
MD NEWS बहुआयामी समाचार
मिश्रौलिया कला / मनकापुर, गोंडा। शारदीय नवरात्रि के समापन के बाद जनपद भर में दुर्गा प्रतिमाओं के विसर्जन का दौर जारी है। इसी क्रम में आज मंगलवार, 20 अक्टूबर 2026 को नवदुर्गा अमृत कलश मंदिर, ग्राम मिश्रौलिया कला, थाना मनकापुर, जिला गोंडा की माता रानी की मूर्ति का विसर्जन बड़े ही धूमधाम और भक्तिमय माहौल में संपन्न हुआ।
माता की प्रतिमा का विसर्जन आज घूंनाही घाट पर किया गया। इस दौरान घाट पर कहीं भी किसी प्रकार का बवाल नहीं हुआ, शांतिपूर्ण तरीके से विसर्जन संपन्न हुआ। बताया गया कि आज घूंनाही घाट पर 25 से 30 मूर्तियों का विसर्जन किया गया।

मंदिर के पुजारी श्री वीरेंद्र महाराज जी ने बताया कि इस बार शासन-प्रशासन द्वारा विसर्जन को लेकर बहुत ही चुस्त-दुरुस्त व्यवस्था की गई थी। विसर्जन स्थल को बहुत अच्छे तरीके से बनाया गया था, जिससे किसी भी श्रद्धालु को कोई परेशानी नहीं हुई। प्रशासन की इस व्यवस्था की सभी ने सराहना की।
गांव के लोगों ने खूब धूमधाम से माता जी की विदाई की, डीजे के साथ झूमते हुए। विसर्जन करने के समय वीरेंद्र महाराज और समस्त भक्तगण रोते हुए, नम आंखों से माता जी का विसर्जन किया।
