MD news रिपोर्टर संदीप बाजपेई फरधान
फरधान -खीरी । सोमवार की शाम को घर के पास से अचानक लापता हुए पांच वर्षीय बालक का क्षतविक्षत शव घर के पीछे की झाड़ियां में पड़ा मिला। परिजनों और पुलिस को किसी हिंसक पशु के हमले को आशंका। मौके पर पुलिस और वन विभाग की टीम मौजूद।

थाना क्षेत्र के रुकुंदीपुर निवासी संदीप सोनी का लापता पांच वर्षीय पुत्र रतन सोनी का शव मंगलवार की सुबह झाड़ियों से बरामद हुआ है। परिजनों के अनुसार सोमवार की देर शाम को घर के पास बच्चों के साथ खेलते समय अचानक लापता हुआ था बच्चा तभी से परिजन और पुलिस कर रही थी तलाश। शव मिलने की सूचना पर सीओ सिटी महक शर्मा, नायब तहसीलदार आलोक कुमार मिश्रा और एसओ निराला तिवारी मौके पर पहुंचे, घटनास्थल पर सैकड़ों ग्रामीणों की भीड़ जुटी, सूत्रों के मुताबिक शव पर किसी हिंसक जंगली वन्यजीव के हमले की आशंका जताई जा रही है। सूचना पाकर मौके पर वन विभाग की टीम पहुंचकर छानबीन कर रही है। अभी तक किसी हिंसक पशु के होने की कोई पुष्टि नहीं हुई है।
