फ्रांस के आंदोलन से सबक लें सरकारें, शिक्षा-महंगाई की अनदेखी से बढ़ता है जनाक्रोश: अशोक विश्वकर्मा

वाराणसी। अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के ओबीसी विभाग के प्रदेश उपाध्यक्ष एवं ऑल इंडिया यूनाइटेड विश्वकर्मा शिल्पकार महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अशोक कुमार विश्वकर्मा ने फ्रांस में छात्र आंदोलन और महंगाई के विरोध में हो रहे प्रदर्शनों पर चिंता जताई। उन्होंने कहा कि शिक्षा, रोजगार और महंगाई जैसे मुद्दों की अनदेखी से जनाक्रोश बढ़ता है।
उन्होंने कहा कि सरकारों को बड़े आयोजनों और छवि निर्माण के बजाय स्कूल, अस्पताल, रोजगार और आम जनता की बुनियादी जरूरतों पर ध्यान देना चाहिए। उन्होंने केंद्र सरकार से शिक्षा और महंगाई पर श्वेत पत्र जारी करने तथा युवाओं के भविष्य से जुड़े मुद्दों पर गंभीरता से कदम उठाने की मांग की।

8 views

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *