विजयादशमी पर वरिष्ठ समाजसेवी रामगोपाल सराफ सम्मानित

वाराणसी। विजयादशमी के अवसर पर बीएचयू के परीक्षा नियंत्रक डॉ. अवधेश कुमार एवं केंद्रीय उच्च तिब्बती शिक्षा संस्थान, सारनाथ की कुलसचिव डॉ. सुनीता चंद्रा ने साकेत नगर स्थित आवास पर पहुंचकर 95 वर्षीय वरिष्ठ समाजसेवी रामगोपाल सराफ को सम्मानित किया। यह सम्मान शिक्षा, समाजसेवा, जनकल्याण और काशी की सांस्कृतिक विरासत के संरक्षण में उनके आजीवन योगदान के लिए प्रदान किया गया। रामगोपाल सराफ ने विभिन्न शिक्षण संस्थानों को सहयोग देने के साथ महामूर्ख सम्मेलन जैसे पारंपरिक आयोजनों के माध्यम से काशी की सांस्कृतिक परंपराओं को संजोने में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है।

8 views

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *