शिक्षक एमएलसी मतदाता सूची पर डॉ.अवधेश सिंह ने उठाए सवाल,जांच की मांग

विद्यापीठ ब्लॉक की सूची में हंसराज विश्वकर्मा के नाम और विवरण में कथित गड़बड़ी का आरोप,चुनाव आयोग की कार्यप्रणाली पर भी उठाए सवाल

रोहित सेठ

वाराणसी :- काशी हिंदू विश्वविद्यालय के असिस्टेंट प्रोफेसर एवं वाराणसी खंड शिक्षक एमएलसी प्रत्याशी- 2026 डॉ.अवधेश सिंह ने शिक्षक एमएलसी चुनाव को लेकर पत्रकार वार्ता कर मतदाता सूची में कथित अनियमितताओं का मुद्दा उठाया | उन्होंने आरोप लगाया कि विद्यापीठ ब्लॉक की मतदाता सूची में क्रम संख्या 419 पर हंसराज विश्वकर्मा का नाम दर्ज है लेकिन उनके नाम और अन्य विवरणों को लेकर सूची में विसंगतियां हैं | डॉ. अवधेश सिंह के अनुसार सूची में हंसराज विश्वकर्मा के पिता का नाम राम भजन विश्वकर्मा और पता 67,कंचनपुर वाराणसी दर्ज बताया गया है | उन्होंने दावा किया कि काशी विद्यापीठ में पिछले छह वर्षों के दौरान तीन वर्ष तक शिक्षक रहने से संबंधित विवरण भी मतदाता सूची में सही तरीके से दर्ज नहीं है इसके अतिरिक्त,कई अन्य मतदाताओं के नाम और उनके विद्यालयों के नाम अंग्रेजी में सूची से गायब होने का भी आरोप लगाया |

डॉ.अवधेश सिंह असिस्टेंट प्रोफेसर काशी हिंदू विश्वविद्यालय एवं शिक्षक एमएलसी प्रत्याशी वाराणसी खंड-2026 ने चुनाव आयोग की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाते हुए मतदाता सूची की शुद्धता और पारदर्शिता सुनिश्चित करने की मांग की | उनका कहना है कि मतदाता सूची में दर्ज नामों,पते,पिता के नाम और शिक्षण संबंधी विवरणों की निष्पक्ष जांच होनी चाहिए ताकि चुनाव प्रक्रिया की विश्वसनीयता बनी रहे | उन्होंने कहा कि चुनाव नजदीक होने के कारण मामले की जांच चुनाव संपन्न होने के बाद कराने की बात कही गई है |

डॉ.अवधेश सिंह ने मांग की कि मतदाता सूची में सामने आई कथित विसंगतियों की जांच कर जिम्मेदारी तय की जाए जिससे भविष्य में ऐसी समस्याओं से बचा जा सके ||

6 views

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *