हरदोई जिले में शाहाबाद कोतवाली के रामपुर ह्रदय गांव में शनिवार की दोपहर छात्रा का शव आम के बाग में दुपट्टे के फंदे से लटका मिला। परिजन ने मानसिक बीमारी से परेशान होकर जान देने की बात कही। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
कोतवाली क्षेत्र के ग्राम रामपुर हृदय निवासी संध्या (14) कक्षा नौ की छात्रा थी। शनिवार की सुबह उसका शव गांव के बाहर आम के बाग में फंदे पर लटका मिला। बाग की तरफ गए ग्रामीणों ने शव लटका देखा । ग्रामीणों की सूचना पर परिजन मौके पर पहुंच गए।

मृतका के पिता हरिओम ने बताया कि बेटी काफी दिनों से मानसिक रूप से बीमार रह रही थी। शहर के अस्पताल से उसका इलाज चल रहा था, लेकिन उसे आराम नहीं मिल रहा था। बीमारी से परेशान होकर उसने फंदा लगाकर जान दे दी।
वहीं, पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। कोतवाल सुरेश मिश्रा ने बताया कि मानसिक बीमारी से परेशान होकर आत्महत्या करने की बात सामने आई है। जांच कर आगे की कार्रवाई की जाएगी। परिजनों की ओर से कोई तहरीर प्राप्त नहीं हुई है।

रिपोर्ट पुनीत शुक्ला

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *