हरदोई……..शाहाबाद। कोतवाली क्षेत्र में हरदोई-शाहजहांपुर मार्ग पर ककरघटा मोड़ के पास शनिवार देर शाम पैदल जा रहे युवक को टक्कर मारकर बाइक पलट गई। हादसे में बाइक चालक समेत दो लोग घायल हो गए। राहगीरों की सूचना पर पहुंची एंबुलेंस से घायलों को सीएचसी लाया गया। जहां पर डॉक्टर ने बाइक चालक को मृत घोषित कर दिया।मझिला थाना क्षेत्र के सहादत नगर निवासी विपिन (40) पंचर बनाने की दुकान चलाता था। शनिवार दोपहर वह बाइक से शाहाबाद गया था। जहां से देर शाम वह घर वापस आ रहा था।

रास्ते में शाहाबाद कोतवाली क्षेत्र के हरदोई-शाहजहांपुर मार्ग पर ककरघटा मोड़ के पास पैदल जा रहे हूूंसेपुुर लुकमान के मनोज (48) को टक्कर मारकर बाइक सवार गिर गया। वह हेलमेट नहीं लगाए था।
हादसे में दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। राहगीरों की सूचना पर पहुंची एंबुलेंस घायलों को सीएचसी भेजा। जहां डॉक्टर ने विपिन को मृत घोषित कर दिया। जानकारी मिलने पर परिजन भी आ गए। मृतक के परिवार में पत्नी के अलावा दो बेटे दो बेटियां हैं। अस्पताल प्रशासन की सूचना पर पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया

रिपोर्ट पुनीत शुक्ला

2 views

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed