राज्य ब्यूरो/लखनऊ:उत्तर प्रदेश सरकार ने समाजवादी पार्टी के दिग्गज नेता मुलायम सिंह यादव (Mulayam Singh Yadav) के निधन पर तीन दिवसीय राजकीय शोक की घोषणा की है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने एक ट्वीट कर कहा कि उनका अंतिम संस्कार पूरे राजकीय सम्मान के साथ किया जाएगा।

मुलायम सिंह यादव का लंबी बीमारी के बाद सोमवार सुबह 8:16 बजे गुरुग्राम के मेदांता अस्पताल में निधन हो गया। वह 82 साल के थे। मुलायम सिंह यादव का अंतिम संस्कार उत्तर प्रदेश में उनके पैतृक गांव सैफई में होगा। मुलायम सिंह यादव का 82 साल की उम्र में निधन, किडनी की समस्या से जूझ रहे थे सपा संस्थापक, गुरुग्राम के मेदांता अस्पताल में ली अंतिम सांस मुलायम सिंह यादव को पिछली दो अक्टूबर को मेदांता अस्पताल में भर्ती कराया गया था।

उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री के निधन पर समाजवादी पार्टी में शोक की लहर है।

मुलायम के बेटे एवं सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने उनके निधन की जानकारी दी

सपा के आधिकारिक ट्विटर अकाउंट से अखिलेश के हवाले से ट्वीट किया गया, ”मेरे आदरणीय पिता जी और सबके नेता जी नहीं रहे।” मुलायम किडनी इंफेक्शन से जूझ रहे थे। इससे पहले मुलायम सिंह यादव की पत्नी साधन का इसी साल जुलाई में निधन हो गया था।बता दें कि राजनीति में आने से पहले SP संरक्षक मुलायम सिंह यादव टीचर हुआ करते थे। पीएम मोदी ने जताया दुख प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मुलायम सिंह यादव के निधन पर दुख व्यक्त किया है। उन्होंने अपने सिलसिलेवार ट्वीट में कहा कि मुलायम सिंह यादव जी ने यूपी और राष्ट्रीय राजनीति में अपनी अलग पहचान बनाई। वह आपातकाल के दौरान लोकतंत्र के लिए एक प्रमुख सैनिक थे।

राजनाथ सिंह ने जताया दुःख

वहीं रक्षामंत्री राजनाथ सिंह ने भी दुख जताया है। सिंह ने कहा कि मुलायम सिंह यादव जमीन से जुड़े ऐसे नेता थे। उन्होंने कई दशकों तक UP की राजनीति में एक प्रमुख भूमिका निभाई। अपने लम्बे सार्वजनिक जीवन में उन्होंने अनेक पदों पर काम किया और देश, समाज और प्रदेश के विकास में अपना योगदान दिया।उनका निधन पीड़ादायक है।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *