लखीमपुर।आज पलिया विधायक रोमी साहनी के गोला आवास पर पहुंच कर अधिशासी अभियंता विद्युत विभाग गोला ने विधायक रोमी साहनी जी को अवगत कराया कि आपके प्रयास से गोला से बांकेगंज जाने वाली 33 केवीए लाइन में 9 किलोमीटर जर्जर लाइन बदली जाएगी और 55 पचपन नए पोल लगेंगे तथा 27 ट्रांसफार्मरो की क्षमता वृद्धि की जाएगी, जिसका सर्वे विद्युत विभाग ने पूर्ण कर लिया है तथा शीघ्र ही कार्य शुरू किया जाएगा।

बताते चलें कि कुछ दिन पूर्व विधायक रोमी साहनी जी ने उक्त मांगो को लेकर मा0ऊर्जा मंत्री एoकेo शर्मा जी से मुलाकात की थी तथा उन्हें मांग पत्र सौंपा था।
3 views
