बिसौली : वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डा. ओपी सिंह की धर्मपत्नी प्रीति सिंह ने कस्बा मुड़िया धुरेकी स्थित सत्या ट्रेडर्स के शोरूम का फीता काटकर उदघाटन किया। इस मौके पर मुख्य अतिथि श्रीमती सिंह ने कहा कि व्यापारियों के अथक परिश्रम की बदौलत ही देश की अर्थव्यवस्था समूचे विश्व को चौंका रही है। संस्थापक व क्षेत्र के वरिष्ठ व्यवसाई शैलेन्द्र नाथ गर्ग ने कहा कि उनका एकमात्र लक्ष्य क्षेत्रीय लोगों की सेवा करना है। सत्या ट्रेडर्स के निदेशक संजय गर्ग ने बताया कि शोरूम पर उच्च स्तर के कपड़े, क्राकरी व इलेक्ट्रॉनिक सामान उचित व आकर्षक मूल्यों पर प्राप्त हो सकेंगे। कार्यक्रम में शेखर गर्ग, संजय गर्ग, शुभम गर्ग, नीलम गर्ग, बर्खा गर्ग, डा. मनोज माहेश्वरी, अरविंद अग्रवाल, अभिषेक, त्रिलोक चंद्र, विनीत अग्रवाल आदि प्रमुखता से मौजूद रहे।

✍️ ब्यूरो रिपोर्ट आलोक मालपाणी (बरेली मंडल) 9058426315

1 view

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed