एमडी न्यूज गोण्डा रिपोर्टर – अजीत यादव

गोण्डा। बाल दिवस के अवसर पर कम्पोजिट विद्यालय सोनबरसा बक्सरा आज्ञाराम मनकापुर में भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारम्भ चाचा नेहरू के चित्र पर माल्यार्पण व पुष्पांजलि अर्पित कर किया गया। इसके बाद बच्चों ने केक काटकर एक-दूसरे का मुँह मीठा किया। इस अवसर पर पुट्टामारो कभी न हारो, कुर्सी दौड़, मुर्गा लड़ान कूदो-कूदो और कूदो साथ ही पोस्टर बनाओ इनाम पाओ आदि गेम व प्रतियोगिता का आयोजन किया गए। खेलों में प्रथम, द्वितीय व तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले बच्चों को विशेष पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। शेष सभी बच्चों को भी उपयोगी उपहार स्वरूप लेखनी, कॉपी, गेंद आदि वितरित किए गए।

दिन भर चले कार्यक्रमों में सभी बच्चों ने बड़े उत्साह व उमंग के साथ हिस्सा लिया। शिक्षिका शताब्दी वर्मा द्वारा सभी बच्चों में लड्डू वितरित किए गए। कार्यक्रम में राज बाबू, जिगर, चाँदनी, अंशू, आकृति, अजीत, अंकित, जान्हवी, माधुरी, प्रिंस, राज कुमार, विनोद, संजय, अमरजीत, कुसुम, पारुल, सलमा, दूधनाथ, जिगर, गुंजा, सुमन, रीतिका, अंजली, शिवकुमारी आदि बच्चों का प्रदर्शन बहुत ही सराहनीय रहा।


इस अवसर पर शिक्षक आलोक कुमार, बलजीत सिंह कनौजिया, शताब्दी वर्मा, अरुण कुमार सिंह, पूनम वर्मा, सुरेश कुमार, चित्रावली मौर्य, अनुराधा मिश्रा आदि ने विभिन्न इवेंट्स में अपने-अपने उत्तरदायित्वों का निर्वहन किया। आज के ही दिन दो बच्चों अनुज कुमार व शुभम् का जन्मदिन भी था। दोनों का स्वागत करते हुए उपहार दिए गये।

2 views

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *