रिपोर्टर – अमान खान | सहायक ब्यूरो प्रमुख, सोनभद्र | एमडी न्यूज – बहुआयामी समाचार

सोनभद्र, 23 नवंबर। रॉबर्ट्सगंज थाना पुलिस ने चेकिंग के दौरान चुर्क मोड़ बस स्टैंड के पास एक युवक को 1 किलो 680 ग्राम अवैध गांजा के साथ गिरफ्तार किया। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है।

पुलिस अधीक्षक अभिषेक वर्मा के निर्देशन में मादक पदार्थों की तस्करी एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के क्रम में 22 नवंबर की रात पुलिस ने बस स्टैंड चुर्क मोड़ स्थित यात्री शेड के पास चेकिंग के दौरान अनिल विश्वकर्मा (24 वर्ष), पुत्र लक्ष्मण, निवासी बढ़ौली, थाना रॉबर्ट्सगंज को गिरफ्तार किया। तलाशी के दौरान उसके पास मौजूद सफेद प्लास्टिक के झोले से 1 किलो 680 ग्राम गांजा बरामद हुआ।

बरामदगी के आधार पर रॉबर्ट्सगंज थाने में मुकदमा संख्या 943/2026, धारा 8/20 एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है।

पुलिस के अनुसार, गिरफ्तार आरोपी का पूर्व में भी आपराधिक इतिहास रहा है। उसके विरुद्ध वर्ष 2020 में चोरी एवं अन्य धाराओं और वर्ष 2025 में एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमे दर्ज हैं।गिरफ्तारी करने वाली टीम में चौकी प्रभारी चुर्क उपनिरीक्षक धर्मनारायण भार्गव, हेड कांस्टेबल अमरजीत यादव, हेड कांस्टेबल दिनेश पासवान एवं कांस्टेबल रामसिंह शामिल रहे।

2 views

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *