रिपोर्टर – अमान खान

सोनभद्र, 25 नवंबर। पुलिस उपाधीक्षक हर्ष पाण्डेय का जनपद जौनपुर स्थानांतरण होने पर बुधवार को पुलिस लाइन चुर्क स्थित कॉन्फ्रेंसिंग हॉल में विदाई समारोह आयोजित किया गया। इस दौरान पुलिस अधीक्षक अभिषेक वर्मा एवं अपर पुलिस अधीक्षक ऑपरेशन ऋषभ रुणवाल सहित जनपदीय पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों ने उन्हें भावभीनी विदाई दी।

समारोह में अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने श्री पाण्डेय को फूल-मालाएं पहनाकर तथा स्मृति चिह्न भेंटकर सम्मानित किया। साथ ही उनकी नई तैनाती के लिए उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं।

इस अवसर पर वक्ताओं ने सोनभद्र में उनके कार्यकाल के दौरान किए गए सराहनीय कार्यों, कर्तव्यनिष्ठा और योगदान की प्रशंसा की। वहीं, हर्ष पाण्डेय ने अपने कार्यकाल को यादगार बताते हुए अधिकारियों एवं कर्मचारियों से मिले सहयोग और आत्मीयता के प्रति आभार व्यक्त किया।

विदाई समारोह में पुलिस परिवार की ओर से उनके प्रति सम्मान और अपनत्व का भाव देखने को मिला।

1 view

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *