रिपोर्टर – अमान खान | सहायक ब्यूरो प्रमुख, सोनभद्र | एमडी न्यूज – बहुआयामी समाचार

सोनभद्र, 29 नवंबर। यातायात जागरूकता माह के तहत रविवार को पुलिस लाइन चुर्क में निःशुल्क नेत्र एवं स्वास्थ्य परीक्षण शिविर का आयोजन किया गया। शिविर का शुभारंभ अपर पुलिस अधीक्षक (ऑपरेशन) ऋषभ रुणवाल ने फीता काटकर किया। इसमें 160 से अधिक पुलिसकर्मियों, उनके परिजनों और आमजन का निःशुल्क स्वास्थ्य परीक्षण किया गया।

शिविर में उप चिकित्साधिकारी सुमन जायसवाल और उनकी चिकित्सकीय टीम ने उपस्थित लोगों की आंखों की जांच के साथ सामान्य स्वास्थ्य परीक्षण किया तथा जरूरत के अनुसार चिकित्सकीय परामर्श दिया। पुलिसकर्मियों और उनके परिवारजनों के अलावा आम नागरिकों को भी इस सुविधा का लाभ मिला।

पुलिस अधीक्षक अभिषेक वर्मा के निर्देशन में आयोजित इस शिविर का उद्देश्य पुलिसकर्मियों, उनके परिवारों और आमजन को स्वास्थ्य के प्रति जागरूक करना तथा उन्हें आवश्यक स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराना रहा।

इस अवसर पर क्षेत्राधिकारी यातायात सुधीर सिंह, प्रभारी निरीक्षक यातायात नरेंद्र सिंह सहित अन्य पुलिसकर्मी मौजूद रहे।

1 view

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed